श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर जिले का क्षेत्रफल 10978 वर्ग किलोमीटर है। जिसमे इसका नगरीय क्षेत्रफल 70.09 वर्ग किलोमीटर तथा ग्रामीण क्षेत्रफल 10907.91 वर्ग किलोमीटर है। इस जिले का कुल वन क्षेत्र 633.44 वर्ग किलोमीटर है।
राजस्थान के सबसे उत्तर में कोणा गांव (गंगानगर तहसील ) के अंतर्गत आता है। यह एक ऐसा जिला है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय तथा अन्तर्राजीय दोनों प्रकार की सीमाएं लगती है। गंगानगर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान के साथ 210 किमी की लगती है। अंतररास्ट्रीट सीमा की शुरुवात श्रीगंगानगर के हिन्दूमल कोट से होती है। जबकि अन्तर्राज्जीय सीमा पंजाब राज्य के साथ लगती है।
अंतर्राष्ट्रीय सीमा (रेडक्लिफ) पर राज्य का सबसे नजदीक जिला मुख्यालय गंगानगर है। श्रीगंगानगर जिले में विधानसभा क्षेत्रो की संख्या 6 है , जो की निम्न है -
- सादुलशहर
- गंगानगर
- करणपुर
- सूरतगढ़
- रायसिंह नगर
- अनूपगढ़
श्रीगंगानगर का ऐतिहासिक वर्णन -
प्राचीन समय में यह रामनगर नमक ग्राम था जो की बीकानेर रियासत का भाग था। राजस्थान एकीकरण में 30 मार्च 1949 को इस जिले को रूप मिला तथा इसका नाम श्रीगंगानगर रख दिया गया।
श्रीगंगानगर जिले की नदिया -
घग्घर नदी - यह नदी हिमालय पर्वतमाला में स्थित शिवालिक की पहाड़ियों से निकलती है। यह नदी हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब राज्यों से बहती हुई राजस्थान में हनुमानगढ़ से प्रवेश करती है। यह नदी राजस्थान में भटनेर (हनुमानगढ़) के पास बीकानेर के धोरो में विलीन हो जाती है। वर्षा ऋतू में इस नदी में पानी की आवक बढ़ जाने पर इसका पानी पाकिस्तान के बहावलपुर तक चला जाता है। इस नदी को मृत नदी या नट नदी कहा जाता है। इस नदी को हनुमानगढ़ में नाली तथा पाकिस्तान में हकरा कहा जाता है। यह नदी राजस्थान के आंतरिक प्रवाह की सबसे लम्बी नदी है। इस नदी के किनारे भारत की प्रसिद्द कालीबंगा सभ्यता विकसित हुई जो की हड़प्पा सभ्यता का एक प्रमुख नगर था।
घग्घर नदी के अलावा श्रीगंगानगर में अन्य कोई नदी नहीं है। घग्घर नदी राजस्थान की एकमात्र अंतररास्ट्री नदी है।
0 comments:
Post a Comment