कम्प्यूटर महत्वपूर्ण शब्दावली


कम्प्यूटर महत्वपूर्ण शब्दावली 

ब्राउज़र्स /वेब ब्राउज़र :
ये ऐसे प्रोग्राम है जिनके द्वारा इंटरनेट का उपयोग किया जाता है।  यह सॉफ्टवेयर आपको रिमोट कम्प्यूटर से जोड़ता है। फाइलों को खोलना , स्थानांतरण , तस्वीर और टेक्स्ट दिखता है इसकी सहायता से बिना किसी अवरोध के एक वेब साइट से दूसरे वेब साइट पर आसानी से जाया जा सकता है।  यह HTML भाषा को समझता है , इसमें पेज को URL की तरह लॉकेट किया जाता है , जिसे पता भी कहा जाता है।  दो सर्वाधिक प्रचलित ब्राउज़र NETSCAPE तथा MICROSOFT INTERNET EXPLORER है।  

इंटरनेट प्रोटोकॉल/ प्रोटोकॉल : 
कम्प्यूटर के बीच आंकड़ों का आदान प्रदान करने में यही सहायक होता है साथ ही कम्प्यूटर के नोड एक दूसरे से संयोजित है या नहीं या किस प्रकार संयोजित है यह प्रोटोकॉल बतलाता है।  प्रोटोकॉल के मुख्य कार्य है - प्राप्तकर्ता तथा उपयोगकर्ता के बीच उपकरणों की पहचान करना तथा सूचनाओं को इंटरनेट पर ट्रांसमिट करने के लिए सुधार करना है।  

ई मेल :
इसे इलेक्ट्रॉनिक मेल भी कहा जाता है।  इसमें टेक्स्ट सन्देश के साथ साथ चित्र, फोटो , तथा अन्य प्रकार की फाइल भी जोड़ कर भेज सकते है।  यह इंटरनेट की सबसे लोकप्रिय सेवा है।  HOTMAIL, YAHOO, RE DIFF MAIL आदि इसके उदाहरण है इसके भाग हैडर , सुचना तथा हस्ताक्षर होते है।  

स्पैम :
यह एक प्रकार का मेल होता होता है जो की बिना मांगे या बिना बुलाये प्राप्त होता है , प्राय इसमें विज्ञापन होते है इसे अवांछित ईमेल भी कहा जाता है।  इसके साथ अनेक वायरस या हानिकारक प्रोग्राम होते है , इसके नियंत्रण के लिए एंटी स्पैम प्रोग्राम बने होते है जिसे जंक मेल फ़िल्टर भी कहते है।  

इंस्टेंट मेसेजिंग (IM):
यह भी ईमेल का ही एक प्रकार है जो की दो या अधिक लोगो को आपस में संपर्क बनाने की सुविधा प्रदान करता है इसका उपयोग करने के लिए सर्वर पर अपने मित्रो की सूचि बना कर रजिस्टर करनी पड़ती है।  प्रमुख IM सर्विस - याहू मैसेंजर , AOL, MSN मेस्सेंजर है। 

सर्च इंजन :
इंटरनेट पर किसी भी प्रकार की फाइल, दस्तावेज या वेब साइट को ढूंढ़ने के लिए जिस माध्यम का प्रयोग किया जाता है उसे सर्च इंजन कहा जाता है , प्रमुख सर्च इंजन गूगल तथा याहू है।  सर्च इंजन में ढूंढ़ने हेतु दो तरीके अपनाये जाते है - की वर्ड सर्च और डायरेक्टरी सर्च। पहले वेब सर्च इंजन का विकास मैथ्यूगे ने किया जिसका नाम "वांडेक्स " था। टॉमलिंसन से दुनिया का पहला ईमेल भेजा था तथा भारत में पहला ईमेल नई दिल्ली से चेन्नई के मध्य भेजा था।  

मल्टीमीडिया :
इसके अंतर्गत पिक्चर , टेक्स्ट, वीडियो तथा संगीत शामिल किया जाता है , यह शब्द डिजिटल सूचनाओं के लिए प्रयोग किया जाता है , इस तकनीक से युक्त कम्प्यूटरो पर टेलीविज़न के कार्यक्रम देखे जाते है , संगीत सुना जाता है। 

ई कॉमर्स :
इसे इलेक्ट्रॉनिक कॉमर्स भी कहा जाता है इसका मतलब ऑनलाइन कारोबार करना या वस्तुओ और सेवाओं को वेब साइट के माध्यम से बिक्री या खरीद करना है।  इसके तीन रूप प्रचलित है  1 . कंस्यूमर टू बिज़नेस 
2 . बिज़नेस टू  बिज़नेस  3. आतंरिक खरीद 

ब्लॉग/ब्लॉगिंग :
ब्लॉग एक प्रकार की वेब साइट होती है जिसे डायरी की तरह लिखा जाता है।  हर ब्लॉग में कुछ कड़िया , कुछ लेख , फोटो होते है।  इस कार्य को करने वाले ब्लॉगर तथा इस प्रक्रिया को ब्लॉग्गिंग कहा जाता है।  इसके कई विषय हो सकते है।  ब्लॉग शब्द web log शब्द का छोटा रूप है।  विश्व के अधिकतर मशहूर लोग अपने विचार ब्लॉग द्वारा ही इंटरनेट पर रखते है।  

सामाजिक नेटवर्क (social networking ):
यह एक प्रकार का नोड होता है , ऐसा नोड जिससे द्वारा आपस में लोग एक दूसरे से जुड़े होते है।  इन लोगो के मध्य सम्बद्ध किसी भी प्रकार के हो सकते है।  वर्तमान साइबर दुनिया में सामाजिक नेटवर्क सर्वाधिक प्रचलित गतिविधि है।  फेसबुक विश्व की सबसे अधिक उपयोग में आने वाली सामाजिक नेटवर्क साइट है।  

साइबर स्पेस :
साइबर स्पेस शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग विलियम गिब्सन ने किया , यह एक ऐसा स्थान है जहा अलग अलग लोग भौतिक रूप से समस्या , जिज्ञासा तथा सूचनाओं का आदान प्रदान बुलेटिन बोर्ड सेवाओं के माध्यम से करते है।  वास्तव में यह कम्प्यूटर प्रणाली का नेटवर्क है। 

राउटर :
यह एक नेटवर्किंग प्रणाली का उपकरण है इसका प्रयोग कई नेटवर्को को एक साथ जोड़ने के लिए किया जाता है।  यह ISI सन्दर्भ के तीसरे स्तर का उपकरण है।  इसका प्रयोग अलग अलग मार्गो तक पहुंचने और उनका पता लगाने के लिए किया जाता है।  

कुकीज:
यह अति सूक्ष्म आकार की टेक्स्ट फाइल है जो इंटरनेट वेब साइट पर वेब पेज खोलने पर दर्ज होती है।  इसका उपयोग हमारी प्राथमिकताओं को कम्प्यूटर पर स्मरण रखने, ब्राउसिंग गतिविधियों को देखने में किया जाता है , ये कोई प्रोग्राम नहीं है और कम्प्यूटर को कोई क्षति भी नहीं पहुंचाते है।  

HTTP:
यह एक इंटरनेट प्रोटोकॉल है जिसका उद्देश्य हाइपर टेक्स्ट से जुडी सूचनाओं को इंटरनेट पर वितरित करने प्रक्रिया को नियमन करना है।  

बायोस(BIOS):
इसे बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम भी कहा जाता है जो IBM कम्प्यूटर को दिए जाने वाले निर्देशों का एक समूह है इनको डिस्क को फ़ैल होने से बचने के उद्देश्य से तैयार किया जाता है।  इनका महत्पूर्ण कार्य कम्प्यूटर को चालू करते समय स्वपरिक्षण का निर्देश देना होता है।  












SHARE
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment