पाठको! भारतीय इतिहास तथा संस्कृति के अंतर्गत इस्लाम धर्म, ईसाई धर्म तथा साथ ही सिकंदर से जुडी जानकारिया उपलब्ध कराइ गई है जो की आगामी परीक्षाओ की तैयारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्व सिद्ध होंगी।
आशा करते है ये आपके लिए उपयोगी होंगे साथ ही आपको पसंद भी आएंगे।
धन्यवाद!
इस्लाम धर्म
- इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब थे।
- हजरत मुहम्मद साहब का जन्म 570 ईस्वी में मक्का में हुआ था।
- हजरत मुहम्मद साहब के पिता का नाम अब्दुल्ला तथा माता का नाम अमीना था।
- हजरत मुहम्मद साहब को 610 ईस्वी में मक्का के पास हीरा नामक गुफा में ज्ञान प्राप्ति हुई
- 24 सितम्बर 622 ईस्वी को पैगंबर के मक्का से मदीना की यात्रा इस्लाम जगत में मुस्लिम संवत (हिजरी सम्वत) के नाम से जाना जाता है
- हजरत मुहम्मद साहब की शादी 25 वर्ष की आयु में खदीजा नामक विधवा के साथ हुई।
- हजरत मुहम्मद साहब की पुत्री का नाम फातिमा तथा दामाद का नाम अली हुसैन है।
- कुरान इस्लाम धर्म का पवित्र ग्रन्थ है। हजरत मुहम्मद साहब ने कुरान की शिक्षाओं का उपदेश दिया।
- हजरत मुहम्मद साहब की मृत्यु के बाद इस्लाम सुन्नी तथा शियां नामक 2 पंथो में विभाजित हो गया।
- सुन्नी उन्हें कहते है जो सुन्ना में विश्वास करते है। सुन्ना मुहम्मद साहब के कथनो तथा कार्यो का विवरण है।
- शियां अली की शिक्षाओं में विश्वास करते है तथा उन्हें हजरत मुहम्मद साहब का न्यायसम्मत उत्तराधिकारी मानते है। अली मुहम्मद साहब के दामाद थे।
- अली की सन 661 ईस्वी में हत्या कर दी गई। अली के पुत्र हुसैन की हत्या 680 ईस्वी में कर्बला(ईरान) नामक स्थान पर कर दी गई। इन दोनों हत्या ने शिया को निश्चित मत का रूप दे दिया।
- पैगम्बर मुहम्मद साहब के उत्तराधिकारी "खलीफा" कहलाये।
- इस्लाम जगत में खलीफा पद 1924 ईस्वी तक रहा। 1924 ईस्वी में इसे तुर्की के शासक मुस्तफा कमालपाशा ने समाप्त कर दिया।
- इब्न इशाक ने सर्वप्रथम पैगम्बर साहब का जीवन चरित लिखा।
- हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर ईद-ए-मिलाद-उन-नवी पर्व माने जाता है।
ईसाई धर्म
- ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह है।
- ईसाई धर्म का प्रमुख ग्रन्थ बाइबल है।
- ईसा मसीह का जन्म जेरूसेलम के निकट बैथलेहम नामक स्थान पर हुआ था।
- ईसा मसीह के जन्मदिन को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है।
- ईसा मसीह की माता का नाम मेरी और पिता का नाम जोसेफ था।
- ईसा ने अपने जीवन के प्रथम 30 वर्ष एक बढ़ई के रूप में बैथलेहम के निकट में बिताये।
- ईसा मसीह के प्रथम 2 शिष्य - एण्ड्रूस तथा पीटर थे।
- ईसा मसीह को सूली पर रोमन गवर्नन पोंटियस ने चढ़ाया।
- ईसा मसीह को 33 ईस्वी में सूली पर चढ़ाया गया।
- ईसाई धर्म का सबसे पवित्र चिह्न क्रॉस है।
- ईसाई त्रित्व में विश्वास रखते है , ये है - ईश्वर-पिता, ईश्वर-पुत्र ( ईसा ) तथा ईश्वर-पवित्र आत्मा।
सिकंदर से जुडी जानकारी
- सिकंदर का जन्म 356 ईसा पूर्व में हुआ।
- इनके पिता का नाम फिलिप था। फिलिप 359 ईसा पूर्व में मकदूनिया का शासक बना। इसकी हत्या 329 ईसा पूर्व में कर दी गई। सिकंदर अरस्तु का शिष्य था।
- सिकंदर ने भारत विजय का अभियान 326 ईसा पूर्व में प्रारम्भ किया।
- सिकंदर का सेनापति सेल्यूकस निकेटर था। सर्वप्रथम भारत पर प्रथम विदेशी आक्रमण हरवामनी वंश के राजाओ ने किया।
- सिकंदर को पंजाब के शासक पोरस के साथ युद्ध करना पड़ा , जिसे हाइडेस्पीज का युद्ध या झेलम (वितस्ता) का युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
- सिकंदर ने भारत के विजिट क्षेत्रो को फिलिप को सौंपा था।
- सिकंदर की सेना ने व्यास नदी को पर करने से इंकार कर दिया। सिकंदर स्थल मार्ग से 325 ईसा पूर्व में भारत से लौटा।
- सिकंदर की मृत्यु 323 ईसा पूर्व में बेबीलोन में 33 वर्ष की अवस्था में हो गई।
- सिकंदर की जल सेना का सेनापति निर्याकस था।
0 comments:
Post a Comment